अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के रेडियो संचार ब्यूरो के निदेशक पर पर भारत की दावेदारी
22-Apr-2025 11:59 PM 5729
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (संवाददाता) भारत ने दूरसंचार विभाग में संयुक्त बेतार सलाहकार एम. रेवती को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) में रेडियो संचार ब्यूरो के निदेशक पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। दूरसंचार मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वैश्विक रेडियो स्पेक्ट्रम शासन में प्रभावशाली भूमिका के लिए कई दशकों में पहली बार किया गया भारत का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रयास है। सुश्री रेवती इस संस्था के निदेशक के रूप में अगली पीढ़ी के रेडियो संचार मानक तैयार करने और सभी तक समान रूप से स्पेक्ट्रम की पहुंच सुनिश्चित करने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगी। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^