अंतराष्ट्रीय लोक-कला महोत्सव में बिखरेगी कोलंबिया, श्रीलंका, स्लोवाकिया, इराक की सांस्कृतिक छटा
22-Nov-2024 10:19 PM 3876
नयी दिल्ली,22 नवंबर (संवाददाता) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा देश में आयोजित आठवें अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव में कोलंबिया, श्रीलंका, स्लोवाकिया और इराक के लोक कलाकार अपने अपने देश की सांस्कृतिक विविधता की छवि बिखेरेंगे। आठवां अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव राजधानी के कमानी ऑडिटोरियम में 26-27 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के इस जीवंत उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा करेंगे किया जाएगा। यह महोत्सव सुधी दर्शकों के लिए वैश्विक लोक कलाओं का मोहक इंद्रधनुष प्रस्तुत करता है। आईसीसीआर के अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिक और गणमान्य व्यक्ति अपनी उपस्थिति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परस्पर सौहार्द का संदेश फैलाएंगे। इस वर्ष का महोत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि भारत एक श्रद्धेय आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहा है। बिरसा मुंडा जयतंती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनजातीय दिवस घोषित किया है और आईसीसीआर वैश्विक लोक प्रदर्शनों की एक शानदार श्रृंखला के साथ-साथ भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत को प्रदर्शित करके इस मील के पत्थर का गर्व से जश्न मनाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^