पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका
khabarbaaz
India
28-Sep-2021 07:17 PM
5000
पंजाब | में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया। अब खब आ रही है कि पंजाब कैबिनेट में दो दिन पहले शामिल हुईं रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफा दिया दे दिया है। कांग्रेस के लिए आज का दिन पंजाब के लिहाज से काफी खराब रहा है। रजिया सुल्ताना ने दो दिन पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने "नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता में" इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, ''सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं।'' आपको बता दें कि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी को हैरान कर दिया। सिद्धू इस पद पर पांच हफ्ते से भी कम समय के लिए रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद पर रहते सिंद्धू और उनके बीच लंबे समय तक तकरार की स्थिति बनी रही। पहले अमरिंदर सिंह ने सीएम के पद से इस्तीफा दिया और अब सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने इस पद से इस्तीफा क्यों दिया? इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धू की पसंद चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन किया। लेकिन सुखजिंदर सिंह रंधावा को डिप्टी सीएम बनाने से सिद्धू नाराज बताए जाते हैं। सिद्धू खुद भी एक जाट सिख हैं। ऐसा माना जाता है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को आगे बढ़ाए जाने के बाद सिद्धू को खतरा नजर आने लगा था। दरअसल उनका निशाना 2022 विधानसभा चुनाव पर था जिसमें वो खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देख रहे थे। लेकिन रंधावा को सिद्धू अपनी महत्वकांक्षाओं के आगे रोड़ा मानते हैं। Congress..///..another-blow-to-congress-in-punjab-320260
«
ममता को हराया प्रियंका टिबरेवाल ने तब मैं नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़ दूंगा : शुभेंदु अधिकारी
राजनीति
»
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, कांग्रेस में बनी रहेंगी
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
another-blow-to-congress-in-punjab
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/another-blow-to-congress-in-punjab
PAGETOP:
ERROR: