अन्नदान के महत्व की समझ भारतीयों से अधिक किसी को नहीं: योगी
31-Oct-2023 08:37 PM 8274
वाराणसी, 31 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि अन्न दान की महत्ता भारतीयों से अधिक कोई नहीं समझ सकता है। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विश्वविद्यालय में भाई जी अन्न क्षेत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा अन्न दान को पवित्र दान के रूप में लेती है। 'अन्नम् ब्रह्म' कहकर भारत की वैदिक परंपरा ने इसे अत्यंत महत्व दिया है। अन्न को ब्रह्म के स्वरूप में रखकर इस दान को पवित्र दान माना है। जिस व्यक्ति ने जीवन में कभी अन्नदान न किया हो, पुण्य कितने भी अच्छे क्यों न हों पर आत्मसंतुष्टि का भाव पैदा नहीं होता, भले ही उसे स्वर्ग का राज ही क्यों न मिल जाए। अन्नदान की महत्ता को किसी भारतीय से अधिक कोई नहीं समझ सकता। रामायण में भी इसके अनेक उदाहरण मिलेंगे। अध्ययनरत दृष्टिबाधितों बच्चों के साथ काशी आने वाले श्रद्धआलुओं के लिए किया गया यह कार्य अत्यंत पवित्र है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^