अंगोला में पिछले 24 घंटे में हैजा के 24 नये मामले
11-Jan-2025 02:28 PM 4629
लुआंडा, 11 जनवरी (संवाददाता) मध्य अफ्रीकी देश अंगोला में पिछले 24 घंटे के दौरान हैजा के 24 नए मामले सामने आये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय (एमआईएनएसए) ने शुक्रवार शाम को हैजा प्रकोप की घोषणा की और बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे तक कुल 119 हैजा के मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें से 14 मामलों की पुष्टि प्रयोगशाला परीक्षण के माध्यम से हुई है, जबकि 12 नमूनों का विश्लेषण किया जाना बाकी है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हैजा के 24 नए मामलों में से 20 कैकुआको नगर पालिका में केंद्रित थे, जो प्रकोप का केंद्र है। कैकुआको, अंगोला की राजधानी लुआंडा प्रांत का एक उपनगरीय क्षेत्र है, जहां 12 लाख से अधिक लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहले मामले की पुष्टि होने के बाद से अब तक 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 11 मौतें कैकुआको में हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, 119 मामलों में से 53 प्रतिशत महिलाएं और 47 प्रतिशत पुरुष हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^