अंडर-19 एशियाकप: श्रीलंका ने बंगलादेश को दिया 229 रनों का लक्ष्य
03-Dec-2024 09:52 PM 8914
दुबई 03 दिसंबर (संवाददाता) विमत दिनसारा (106) रनों की शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने मंगलवार को अंडर-19 एशियाकप के नौवें एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक के बाद एक 76 के स्कोर तक अपने चार विकेट गवां दिये। श्रीलंका का पहला विकेट चौथे ओवर में दुलनित सिगेरा (पांच) के रूप में गिरा। शरुजन शंमुगनथन (चार), पुलिन्दु परेरा (19) और लकविन अभयसिंघे (21) रन बनाकर आउट हुये। अल फहद और रिजान हसन की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका का काई भी बल्लेबाज पिच पर अधिक देर तक नहीं टिक पा रहा था ऐसे समय में विमत दिनसारा ने जूझारू पारी खेले उन्होंने 132 गेंदों में 10 चौके लगाते हुये (106) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कविजा गमागे (10), विरन चामुदिता (20), कप्तान विहास थेवमिका (22) और प्रवीण मनीषा (10) रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका की पूरी टीम 49.2 ओवर में 228 के स्कोर पर सिमट गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^