अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान में छेड़छाड़ नहीं की जाएगी: यादव
14-Apr-2024 11:52 PM 3959
अलवर 15 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री और अलवर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और वंचित पिछड़े दलित के लिए आरक्षण व्यवस्था को लागू रखा जाएगा। श्री यादव ने यह बात रविवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित अलवर में अंबेडकर सर्किल पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्जित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का देश के लिए ऐतिहासिक योगदान रहा है। भारतीय संविधान और सभी लोगों के मूलभूत अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संविधान के माध्यम से व्यवस्था की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^