अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी हीरो आई-लीग 2 में पदार्पण को तैयार
17-Mar-2023 08:55 PM 6551
मुंबई, 17 मार्च (संवाददाता) महाराष्ट्र का अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी हीरो आई-लीग 2 में पदार्पण के लिये कमर कस चुका है। अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी ने अपनी स्थापना के पहले ही वर्ष में एमएफए एलीट प्रीमियर लीग का खिताब (2021-22 सीज़न) जीता था जबकि प्रतिष्ठित हारवुड चैंपियंस लीग को जीतकर दोहरा विजयी सीज़न पूरा किया। एयूएएफसी अपने एलीट प्रीमियर लीग खिताब (2022-23 सीजन) को बचाने में सफल रहा था और मुंबई में शीर्ष घरेलू लीग में लगातार खिताब अपने नाम किया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अब हीरो आई लीग में नामित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^