अनंतनाग में वाहन दुर्घटना में पंजाब के चार पर्यटकों की मौत
25-May-2024 07:25 PM 1413
श्रीनगर, 25 मई (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पंजाब के करीब चार पर्यटकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज तब हुयी, जब मोगा पंजाब एक वाहन पर्यटकों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर निपोरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार पर्यटकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^