अम्पायर के निर्णय पर असहमति जताने पर पंत को लगी फटकार
24-Jun-2025 06:24 PM 2447
लीड्स 24 जून (संवाददाता) भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को इंग्लैंड के साथ चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के निर्णय पर नाराजगी जताने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से फटकार लगाई गई। यह घटना इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में उस समय घटित हुई जब हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। पंत को गेंद के बारे में अंपायरों से चर्चा करते देखा गया। जब अंपायरों ने गेंद गेज से जांच के बाद गेंद बदलने से इनकार कर दिया, तो पंत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अंपायरों के सामने गेंद को जमीन पर फेंक दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^