अमित शाह पहुंचे देहरादून, धामी सहित अन्य नेताओं ने किया स्वागत
28-Nov-2024 01:04 PM 5739
देहरादून, 28, नवम्बर (संवाददाता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, निवर्तमान महापौर, देहरादून, सुनील उनियाल गामा, भाजपा महामंत्री आदित्य कोठारी, बलजीत सोनी और राज्य के महानिदेशक पुलिस दीपम सेठ सहित अन्य लोगों ने भी श्री शाह का स्वागत किया। सुमिताभ सैनी वार्ता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^