अमित शाह ने दतिया में पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना
14-Feb-2022 07:44 PM 4835
दतिया, 14 फरवरी (AGENCY) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अपने चुनाव प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने बगुलामुखी देवी सहित वनखंडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और एक अन्य मंत्री सुरेश धाकड मौजूद रहे। श्री शाह का उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनावी सभा थी। इसके लिये वह विशेष विमान से आज दतिया हवाई पट्टी पर उतरे जहां मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने उनकी आगवानी की। इसके बाद वह कार से दतिया की प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ मंदिर मां पीतांबरा देवी पहुंचे, जहां पूजा अर्चना करने के बाद वह झांसी उत्तर प्रदेश के लिये कार से रवाना हो गये। देर शाम वह दतिया आकर वापस दिल्ली के लिये विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^