अमित शाह के दौरे के बाद पश्चिम के सियासी पारे में उछाल
04-Apr-2024 11:04 PM 6180
मुरादाबाद, 04 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी में जबरदस्त तेजी आयी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में खेत-खलिहान और धरती पुत्रों का अहम दख़ल रहता है। यहां पहले दूसरे चरण के चुनाव 19 तथा 26 अप्रैल को होने हैं। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार अभियान को तेज़ करने में जुट गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुरादाबाद में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों के भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे मे फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^