अमेरिकियों को आसानी से मिलेगा भारत का आम, अनार
08-Jan-2022 11:40 PM 4382
नयी दिल्ली, 08 जनवरी (AGENCY) अमेरिकी बाजार में भारत से आम और अनार के आयात की सुगमता के लिए दोनों देशों के बीच एक करार हुआ है। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी बाजार के लिए भारत से आम और अनार का निर्यात जनवरी-फरवरी 2022 से आरंभ होगा तथा अनार के दानों का निर्यात अप्रैल 2022 से शुरू होगा। अमेरिका से अल्फाल्फा हे तथा चेरी का निर्यात अप्रैल 2022 से आरंभ होगा। मंत्रालय ने कहा है कि भारत-अमेरिका टीपीएफ की 23 नवंबर, 2021 को आयोजित 12वीं बैठक के अनुसरण में, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा अमेरिकी कृषि विभाग ने कृषि बाजार पहुंच मुद्दों अर्थात भारतीय आम एवं अनार के लिए निरीक्षण/निगरानी हस्तांतरण तथा भारत से अनार के दानों के लिए बाजार पहुंच और अमेरिकी चेरी तथा अमेरिकी कृषि उत्पाद अल्फाल्फा हे (सूखी घास) के लिए बाजार पहुंच को क्रियान्वित करने के लिए एक व्यवस्था संबंधि समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके अतिरिक्त मंत्रालयीन विचार विमर्शों के आधार पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने भी अमेरिकी पोर्क के लिए बाजार पहुंच उपलब्ध कराने के प्रति अपनी तैयारी से अवगत कराया एवं अमेरिकी पक्ष से इसे अंतिम रूप देने के लिए अंतिम स्वच्छता प्रमाणपत्र की एक हस्ताक्षरित प्रति साझा करने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^