अमेरिकी नौसेना के दो जवान अरब सागर में डूबे
14-Jan-2024 12:48 PM 5073
मोगादिशु, 14 जनवरी (संवाददाता) अमेरिकी नौसेना के दो जवान एक जहाज पर चढ़ने की कोशिश के दौरान सोमालिया के तट के पास अदन की खाड़ी में डूब गये। वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि सोमालिया के तट पर एक अभियान के दौरान, अमेरिकी नौसेना के दो जवान अरब सागर में डूब गए। जवानों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। यह घटना गुरुवार को अदन की खाड़ी में उस समय हुई ,जब जवान एक जहाज पर चढ़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वे सीढ़ी से फिसलकर समुद्र में डूब गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^