अमेरिकी खुफिया एजेंसी का वांछित आगरा से दबोचा गया
17-Sep-2022 11:02 PM 7715
आगरा, 17 सितंबर (संवाददाता) अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के एक वांछित युवक रत्नेश भूटानी को उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित संजय प्लेस से मेरठ की एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भूटानी के खिलाफ यौन हिंसा के मामले में अमेरिका में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार किये गये भूटानी अमेरिका से भाग कर मुंबई होते हुए आगरा पहुंचा था। भूटानी को दिल्ली स्थित पटियाला हाुस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^