अमेरिकी एयरलाइन बोइंग कंपनी के 30 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर
14-Sep-2024 02:20 PM 3260
वाशिंगटन, 14 सितंबर (संवाददाता) अमेरिकी एयरलाइन बोइंग कंपनी के 30 हजार से अधिक कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी संबंधी और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये। इस वर्ष बोइंग कंपनी को आठ अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। कंपनी पहले से ही 60 अरब डॉलर के कर्ज और कई सुरक्षा मुद्दों से जूझ रही है। अब कर्मचारियों के जाने पर शेयर में भी भारी गिरावट देखी गयी। बोइंग का स्टॉक उस दिन करीब चार प्रतिशत और वर्ष पर 40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 डॉलर प्रति शेयर से कम पर बंद हुआ जबकि शुक्रवार को, यह गिरकर 155.60 डॉलर पर पहुंच गया था। नवंबर 2022 के 141.54 डॉलर के बाद से यह सबसे निचला स्तर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^