अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयॉर्क बंदूक कानून को किया खारिज
23-Jun-2022 11:12 PM 2586
वाशिंगटन, 23 जून (AGENCY) अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के उस कानून को खारिज कर दिया, जिसके तहत सार्वजनिक जगहों पर अपनी आत्मरक्षा के लिए अपने पास रखे हथियारों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। यह जानकारी सीबीएस न्यूज ने दी। अदालत ने इस कानून के तहत पाया कि अपने पास किसी खास मकसद से हथियार रखने के लिए लाइसेंस का आवेदन करने वालों से जवाबदेही 'असंवैधानिक' है। कोर्ट ने 6:3 के बहुमत के फैसले में न्यूयॉर्क के 108 साल पुराने कानून को बरकरार रखते हुए निचली अदालत के फैसले को खारिज कर दिया, जो इस बात तक सीमित था सार्वजनिक रूप से अपने पास हथियार रखने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का अधिकार किसके पास है। कुछ लोगों ने अदालत के इस फैसले का विरोध जताते हुए कहा कि इससे अब हथियार रखने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^