अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी में चार की मौत
19-Feb-2024 02:09 PM 7267
वाशिंगटन, 19 फरवरी (संवाददाता) अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत की राजधानी मिनियापोलिस के पास बर्न्सविले में गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के एक अर्धसैनिक सहित चार लोगों की मौत हो गयी। स्टार ट्रिब्यून समाचार पत्र ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट बताया कि एक हमलावर ने एक घर में घुसकर एक महिला और सात बच्चों के साथ खुद को बंद कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के करीब पांच बजे हमलावर तथा पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हुयी। इसमें दो अधिकारियों और एक अग्निशमन विभाग के एक अर्धसैनिक की मौत हो गयी और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस गोलीबारी में हमलावर भी मारा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^