अमेरिका: दुकान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुयी
23-Jun-2024 11:23 AM 6508
वाशिंगटन, 23 जून (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी राज्य अर्कांसस में एक किराने की दुकान पर शुक्रवार को हुयी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि नौ और लोग घायल हो गए हैं। सीबीएस न्यूज ब्रॉडकास्टर ने राज्य पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फोर्डिस में एक किराने की दुकान में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी को भी गोली मार दी गई और उसे गैर-जानलेवा चोटें आईं। गोली चलाने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि गोलीबारी के वजह से दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये हालांकि उनकी जान को खतरा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^