अमरोहा:सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, 11 घायल
14-Jul-2024 07:12 PM 8151
अमरोहा, 14 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक बेकाबू मदर डेयरी डिलीवरी वाहन सड़क पर खड़ी टाटा मैजिक से टकराते हुए बाइक मैकेनिक की दुकान में घुस गया। इस दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गयी जबकि 11 घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गजरौला क्षेत्र में हसनपुर रोड़ पर दोपहर को मदर डेयरी डिलीवरी वाहन बेकाबू हो कर सड़क किनारे खड़े टाटा मैजिक वाहन से टकराते हुए बाइक मैकेनिक की दुकान में घुस गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायल 11 लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर होने पर मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^