पंजाब में कांग्रेस को सताने लगा अमरिंदर सिंह का डर? गहलोत बोले- पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे कैप्टन साहब
19-Sep-2021 12:35 PM 7644
पंजाब : अशोक गहलोत ने एक के बाद एक कुल चार ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा है, 'मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है।' गहलोत आगे कहते हैं, ''हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर गलत ठहराने लग जाते हैं। ऐसे क्षणों में अपनी अर्न्तरात्मा को सुनना चाहिए। मेरा मानना है कि देश फासिस्टी ताकतों के कारण किस दिशा में जा रहा है, यह हम सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।'' पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुट के विधायकों के दबाव में कांग्रेस पार्टी ने भले की कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलवा दिया हो, लेकिन पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को उनकी सियासी ताकत का अंदाजा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसे बखूबी जानते हैं। राजस्थान के सीएम ट्वीट कर कहा है, "मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई कदम नहीं उठाएंगे। वह पार्टी के एक सम्मानित नेता हैं और मुझे उम्मीद है कि वह पार्टी के हितों को आगे रखते हुए काम करते रहेंगे।" Congress..///..amarinder-singhs-fear-started-haunting-congress-in-punjab-gehlot-said-captain-saheb-will-not-harm-the-party-318233
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^