अल्मोड़ा में कांग्रेस आगे,तीन निकायों पर किया कब्जा,नगर निगम पर भाजपा का दबदबा
25-Jan-2025 10:03 PM 6296
नैनीताल, 25 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर दी है। अल्मोड़ा जिले के पांच निकायों में से कांग्रेस ने तीन पर कब्जा किया है। हालांकि भाजपा अल्मोड़ा नगर निगम पर कब्जा करने में सफल रही है। यह भाजपा की बड़ी जीत मानी जा रही है। अल्मोड़ा नगर निगम निकाय चुनावों के मामले में बहुत अधिक सुर्खियों में रहा है। कांग्रेस की निवर्तमान प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर ओबीसी आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों बार याचिका को खारिज कर दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^