अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, मृतकों की संख्या पहुंची 28, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
04-Nov-2024 01:49 PM 9008
अल्मोड़ा/नैनीताल, 04 नवम्बर (संवाददाता) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 28 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना मरचूला के कूपी में हुई है। बताया जा रहा है कि गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान अंनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। सभी लोग दीपावली मना कर अपने गतंव्य की ओर वापस लौट रहे थे। उप जिलाधिकारी सल्ट संजय कोहली के अनुसार मृतकों की संख्या 28 हो चुकी है। मौके पर अभी तक 28 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मौत का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। पता चला है कि अस्पतालों में भर्ती कुछ घायलों ने भी दम तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे में गहरा दुख जताया है। उन्होंने अल्मोड़ा और पौड़ी के सहायक संभागीय परिहवन अधिकारियों (एआरटीओ) प्रवर्तन को निलंबित करने के आदेश दिये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं तथा मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये और घायलों को 01-01 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^