अक्टूबर में निर्यात 42 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंचा
01-Nov-2021 09:51 PM 8977
नयी दिल्ली 01 नवंबर (AGENCY) वैश्विक स्तर पर मांग में सुधार होने से इस वर्ष अक्टूबर में देश का निर्यात 42.33 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष इसी महीने में 24.92 अरब डॉलर रहा था। निर्यात अब कोरोना से पूर्व स्तर को भी पार कर गया है। अक्टूबर 2019 में निर्यात 26.23 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में आयात 55.37 अरब डॉलर रहा जो अक्टूबर 2020 के 34.07 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 62.49 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर 2019 में आयात 37.99 अरब डॉलर रहा था। इस तरह से इस वर्ष अक्टूबर में व्यापार घाटा 19.9 अरब डॉलर का रहा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान यह 98.71 अरब डॉलर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^