अक्टूबर की तुलना में नवंबर में खुदरा महंगाई मामूली बढ़ी
13-Dec-2021 11:26 PM 4222
नयी दिल्ली 13 दिसंबर (AGENCY) इस वर्ष नवंबर में अक्टूबर की तुलना में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई में मामूली बढोतरी दर्ज की गयी है। इक्टूबर 2021 में यह 4.48 प्रतिशत पर था जो नवंबर 2021 में बढ़त कर 4.91 प्रतिशत पर पहुंच गया। हालांकि पिछले वर्ष नवंबर के 6.93 प्रतिशत की तुलना में इस वर्ष करीब दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है और यह रिजर्व बैंक के लक्षित दायरे के भीतर ही है। खुदरा महंगाई के आज जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2021 में खाद्य तेलों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब एक तिहाई की बढोतरी हुयी है लेकिन सब्जियों की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है। इसके साथ ही अंडों की कीमतें भी इस वर्ष कम रही है जबकि मांस और मछली महंगी रही है। नवंबर 2021 में चीनी और मीठे उत्पाद की कीमतों में बढोतरी रही है। कुल मिलाकर नवंबर 2020 की तुलना में नवंबर 2021 में खुदरा महंगाई नरम रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^