अक्षय यादव ने फिरोजाबाद सीट से किया नामांकन
15-Apr-2024 10:35 PM 3717
फिरोजाबाद 15 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव ने सोमवार को फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र के लिये सपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के‌ नामांकन करने वालों मे मुख्य रूप से फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उनके साथ मुख्य रूप से पिता रामगोपाल यादव राष्ट्रीय महामंत्री समाजवादी पार्टी भी मौजूद रहे। इसके अलावा एक अन्य प्रत्याशी भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उपेंद्र सिंह द्वारा भी नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^