अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह के साथ भोले बाबा की भक्ति में झूमा पटना
06-Aug-2024 08:23 PM 6352
पटना,06 अगस्त (वार्ता )राजधानी पटना के बापू सभागार में बी4यू भोजपुरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम ऐसा वर दो महादेव में भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकाराएं अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, और अंजना सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अक्षरा सिंह ने अपनी दिलकश आवाज और अदाओं से महादेव की महिमा का गुणगान किया, वहीं आम्रपाली दुबे ने अपनी नृत्य और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंजना सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से महफिल को और भी खास बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को महादेव की भक्ति में डूबो दिया और सभी ने खुलकर तालियों से स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^