अखिलेश के पास काम नहीं,तभी लगाते हैं अनर्गल आरोप : गिरीश चन्द्र
09-Jan-2023 09:59 PM 7901
रायबरेली 09 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं बचा है और यही कारण है कि वे कभी ईवीएम तो कभी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते रहते हैं। रायबरेली के मोतीलाल नेहरू खेल स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन करने के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा “ अखिलेश यादव के पास कोई और काम नही बचा है इसलिए वह कभी प्रशासन पर और कभी ईवीएम पर आरोप लगाते है। वह जब मैनपुरी का चुनाव जीते तब उन्होंने ईवीएम पर आरोप नही लगाया। प्रदेश की जनता उन्हें नकार चुकी है इसलिए हताशा में वह कभी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते है कभी ईवीएम को कटघरे में खड़ा करते है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^