अखिलेश का मानसून आफर,सौ लाओ सरकार बनाओ
18-Jul-2024 11:47 PM 3124
लखनऊ 18 जुलाई (संवाददाता) लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीटों के हुये नुकसान के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंर्तकलह जगजाहिर होने से मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सुर मुखर होते जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये परोक्ष रुप से केशव प्रसाद मौर्य को प्रस्ताव देते हुये पोस्ट किया “ मानसून आफर है। 100 लाओ और सरकार बनाओ।” राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है, तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^