अजय रावत के दो गोलों से जीता फ्रेंड्स यूनाइटेड
25-Oct-2024 08:34 PM 1944
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (संवाददाता) वेटरन अजय रावत के दो गोलों की मदद से फ्रेंड्स यूनाइटेड ने हिंदुस्तान एफसी को 2- 1 से हरा कर तीसरी डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में तरुण सांघा उलट फेर करते करते चूक गई। पहली प्रीमियर लीग की विजेता वाटिका एफसी जैसे तैसे तरुण सांघा के चंगुल से बच पाई। एक समय दो गोलों की बढ़त लेने के बाद तरुणसंघा से चूक हुई और मुकाबला 3-3 से बराबर रहा। तरुण सांघा के गोल अबॉय सिंह(2) और अविजित नसकर ने किए। वाटिका के गोल प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक बॉक्सला, अर्जुन शरीन और अमिताभ रावत ने बांटे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^