अजरबैजान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
25-Dec-2024 02:46 PM 8935
अक्ताऊ, 25 दिसंबर (संवाददाता) कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार को 72 लोगों को ले जा रहे एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। देश के आपातकालीन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में अब तक केवल छह लोगों के जीवित बचने की जानकारी मिली है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अज़रबैजान एयरलाइंस की उड़ान अज़रबैजान के बाकू से रूस के ग्रोज़नी जा रही थी। लेकिन कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया था और यह देश के पश्चिम में अक्ताऊ शहर के हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए काम कर रही है। अजरबैजान एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^