अगस्त तक सरकार की प्राप्तियां 12.17 लाख करोड़ रुपये और व्यय 16.52 लाख करोड़
30-Sep-2024 07:52 PM 2372
नयी दिल्ली 30 सितंबर (संवाददाता) चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक सरकार की कुल प्राप्तियां 1217178 करोड़ रुपये रही है जबकि व्यय 1652354 करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय के आज यहां जारी राजस्व के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2024 तक सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 16,52,354 करोड़ रुपये रहा है जो चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 34.3 प्रतिशत है। इसमें से 13,51,367 करोड़ राजस्व खाते पर है और 3,00,987 करोड़ रुपये पूंजी खाते पर व्यय हुआ है। कुल राजस्व व्यय में से, 4,00,160 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान में गया है और 1,78,625 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के मद में गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^