अब झारखंड के कार्यों का अनुकरण दूसरे राज्य कर रहे हैं : हेमन्त सोरेन
09-Sep-2024 10:28 PM 7783
रांची,09 सितम्बर (संवाददाता) झारखंड केमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकार ने यहां के अधिकतर पात्र लोगों को पेंशन योजना से वंचित रखा। श्री सोरेन ने आज गिरिडीह जिला के गाण्डेय प्रखंड अंतर्गत कैलुडीह मैदान में आयोजित "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के दौरान कहा कि पहले गांव के कुछ चुनिंदा बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं विधवा माता-बहनों को ही पेंशन की राशि मिल पाती थी, लेकिन अब आपकी सरकार ने ऐसा कानून बना दिया कि अब गांव में जितने भी वृद्धजन हैं सभी को पेंशन प्राप्त हो रहा है। आज हरेक दिव्यांगजन एवं विधवा माता-बहनों सहित पात्र सभी लोगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि निर्धारित समय पर मिल रही है। परिणाम यह है कि अब सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन योजना से आच्छादित किया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^