आयुष्मान वय वंदन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक कदम : पुरी
28-Apr-2025 10:28 PM 2486
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली सरकार ने राजधानी के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सोमवार को आयुष्मान ‘वय वंदना योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 'वय वंदना योजना' की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक आदर्श मॉडल है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आज दिल्ली में एक ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती दिल्ली सरकार पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया, जिससे लाखों नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। श्री पुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर तेज़ी से आगे बढ़ने की भी प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^