आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरुरता के लिए अभियान चलाने की जरुरत-शर्मा
10-Oct-2024 09:26 PM 4508
जयपुर 10 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा है कि आयुर्वेद को आमजन तक पहुंचाने और इसके प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए अभियान चलाये जाने की जरुरत हैं। प्रो़ शर्मा ने गुरुवार को यहां आयुष मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सौ दिन की उपलब्धियों पर आयोजित प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के हिसाब से आहार विहार का ध्यान रखने के साथ इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आंदोलन की तरह काम करने की जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को आम जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास उस स्तर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में सबको मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुर्वेद के प्रति जान सके और इसका लाभ उठा कर इसे अपना सके। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति पूरी तरह आयुर्वेद के हिसाब से आहार विहार अपना ले तो उसके कोई बीमारी होने की नौबत नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही अभियान के लिए पहल की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^