आयरलैंड की महिला टीम ने बंगलादेश को 12 रन से हराया
05-Dec-2024 09:34 PM 1642
सिलहट 05 दिसंबर (संवाददाता) कप्तान गैबी लुईस (60),ली पॉल (नाबाद 79) की शानदार पारियों के बाद ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड की महिला टीम ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को 12 रनों से शिकस्त दी। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश के लिए दिलारा अख्तर और शोभना मोस्तारी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 12वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने शोभना मोस्तारी (46) को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। 14वें ओवर मे आर्लीन केली ने कप्तान निगार सुल्ताना (चार) को अपना शिकार बनाया। इसी ओवर में केली ने दिलारा अख्तर (49) को भी आउट कर दिया। एमी मग्वायर की गेंद पर एमी हंटर ने ताज नेहर (19) को स्टंप कर पवेलियन भेज दिया। 17 ओवर में बंगलादेश के पांच विकेट पर 152 रन थे, लेकिन आयरलैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बंगलादेश को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 के स्कोर पर रोक कर मुकाबला 12 रनों से जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^