आतिशी ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
21-Sep-2024 08:24 PM 8520
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (संवाददाता) आम आदमीं पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहाँ राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। श्री सक्सेना ने उनके साथ उनके पाँच कैबिनेट मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को शपथ दिलाई गई। इनमें से चार केजरीवाल सरकार के दौरान भी मंत्री थे, जबकि नये चेहरे के रूप में मुकेश अहलावत को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^