आशुतोष राणा की वेबसीरीज कर्म युद्ध का ट्रेलर रिलीज
20-Sep-2022 07:32 PM 2269
मुंबई, 20 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की वेबसीरीज कर्मयुद्ध का ट्रेलर रिलीज हो गया है।डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेबसीरीज कर्म युद्ध में आशुतोष राणा, सतीश कौशिक और पाउली दाम ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस वेबसीरीज की कहानी कोलकाता में सेट है और रॉय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।वेबसीरीज के एपिसोड्स 30 सितम्बर को रिलीज कर दिये जाएंगे। सोशल मीडिया में कर्मयुद्ध का ट्रेलर शेयर करने के साथ लिखा गया है, रॉयज के लिए सिटी ऑफ जॉय खूनी जंग में बदल गया। ट्रेलर की शुरुआत में आशुतोष राणा का किरदार कहता नजर आता है कि जब परिवार पर मुसीबत आती है तो एक और एक ग्यारह नहीं एक हो जाता है। इस वेबसीरीज में जगदीश खट्टर, चंदन रॉय सान्याल, अंजना सुखानी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^