आशीष के गोल से दिल्ली यूनाइटेड जीती
25-Oct-2022 06:16 PM 1921
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को यहां नेहरू स्टेडियम पर खेले गये फुटबाल दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग मुकाबले में यूनाइटेड भारत एफसी को 1-0 से हराकर पूरे अंक अर्जित किए। दिल्ली की जीत का आकर्षण मिड फील्ड के खिलाड़ी आशीष मिंज का शानदार गोल रहा। मिंज ने बाएं छोर से तेज रफ्तार से दो रक्षकों को छकाया और बेहतरीन लेफ्टफुटर से विजयी गोल किया। यूनाइटेड भारत ने भरसक प्रयास किया लेकिन लक्ष्य विहीन खेल के चलते दिल्ली के गोल तक नहीं पहुंच सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^