'आर्टिकल 370' के बाद आदित्य धर और आदित्य सुहास जांभले बनायेंगे ‘बारामुला’
18-Apr-2024 11:35 AM 1695
मुंबई, 18 अप्रैल (संवाददाता) फिल्म आर्टिकल 370 की निर्माता-निर्देशक जोड़ी आदित्य धर और आदित्य सुहास जांभले अब कश्मीर की कहानी पर आधारित 'बारामुला' बनाने जा रहे हैं।आदित्य धर और आदित्य सुहास जांभले ने आर्टिकल 370 से पहले फिल्म बारामुला पर काम शुरू किया था। हालांकि आर्टिकल 370 पहले बनकर तैयार हो गई। आदित्य धर और आदित्य सुहास जांभले अब फिल्म बारमुला को लेकर आना चाहते हैं जिसके लिए दोनों ने पूरी तैयारी भी कर ली है। आर्टिकल 370 की तरह इस फिल्म की कहानी भी कश्मीर पर अधारित है।निर्देशक आदित्य सुहास जांभले ने बताया,एक दो महीने में हम कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी सुपरनैचुरल फिल्म बारामुला की रिलीज की घोषणा करेंगे। फिलहाल विजुअल इफेक्ट्स पर काम चल रहा है।'यह फिल्म मैंने खुद लिखी है। फिल्म में मानव कौल डीएसपी की भूमिका में होंगे। आदित्य धर के साथ आदित्य सुहास अपनी तीसरी फिल्म भी करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म गोवा पर आधारित होगी। दो महीने में स्क्रिप्ट फाइनल होगी, तो शूटिंग शुरू करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^