आप सरकार में दायर सात याचिकाएं वापस लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा सरकार
22-May-2025 10:55 PM 8544
नयी दिल्ली, 22 मई (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय विभिन्न सरकारी निकायों और निर्णयों में उपराज्यपाल की संवैधानिक शक्ति और भूमिका को चुनौती देने वाली सात याचिकाओं को वापस लेने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार की मांग पर शुक्रवार को विचार करेगा। ये सभी याचिकाएं पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल के दौरान दायर की गई थी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को सूचित किया कि दिल्ली सरकार अब सभी सात लंबित मामलों को वापस लेना चाहती है। एएसजी भाटी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह सभी मामलों को वापस करने के भारतीय जनता पार्टी सरकार के अनुरोध को रिकॉर्ड पर ले लें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^