आप ने गोवा विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
12-Jan-2022 11:40 PM 4002
पणजी 12 जनवरी (AGENCY) आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची के मुताबिक पणजी से वाल्मीकि नाइक , पोंडा से सुरेल तिल्वे , मरकाइम से गुरुदास येसु नाइक , परेनेम से पुंडलिक धारगलकर और सिओलिम से विष्णु नाइक को उम्मीदवार बनाया गया है। आप की गोवा प्रभारी आतिशी ने अपने ट्वीट में कहा, “ फरवरी-2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आम आदमी पार्टी गोवा में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।” आप ने अब तक 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^