आप के 28 महीने के शासन काल में नशे से 587 युवाओं की मौत: जोशी
18-Jul-2024 08:57 PM 5700
चंडीगढ़, 18 जुलाई (संवाददाता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विनीत जोशी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के 28 महीने के शासन काल में 547 युवाओं की मौत नशे से हुयी है। श्री जोशी ने कहा कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के चुनावी वायदे के साथ सत्ता में आये मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन में पिछले 20 साल का रिकार्ड तोड़ते हुये अब नशा पंजाब में महामारी का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक एक भी प्रदेश स्तरीय नशा विरोधी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया और न ही इस संबंध में कोई विज्ञापन जारी किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^