आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में चार न्यायाधीश और तीन अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त
01-Aug-2022 11:14 PM 2363
नई दिल्ली, 01 अगस्त (AGENCY) केंद्र सरकार ने सोमवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में चार न्यायाधीशों और तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति घोषणा की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति ने चार न्यायिक अधिकारियों - अदुसुमल्ली वेंकट रवींद्र बाबू, डॉ. वक्कलगड्डा राधा कृष्ण कृपा सागर, श्यामसुंदर बंडारू और श्रीनिवास वुतुकुरु को पदोन्नत कर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी है। अधिसूचना के मुताबिक, अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर न्यायिक अधिकारियों- बोप्पन वराह लक्ष्मी नरसिम्हा चक्रवर्ती, तल्लाप्रगदा मल्लिकार्जुन राव और दुप्पला वेंकट रमण को पदोन्नत कर अतिरिक्त न्यायाधीश बनाने की सहमति दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^