आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान
01-Dec-2024 10:32 PM 1751
अमरावती (आंध्र प्रदेश), 01 दिसंबर (संवाददाता) तटीय आंध्र प्रदेश,यनम और रायलसीमा में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि इसी अवधि के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश,यनम और रायलसीमा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर या एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।पिछले 24 घंटों के दौरान, तिरुपती जिले, चित्तूर जिले, रायलसीमा के वाईएसआर जिले में बहुत भारी बारिश हुई। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर नेल्लोर जिले में भी भारी बारिश हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^