आंध्र और कर्नाटक ने जीती सब जूनियर महिला और पुरुष साउथ जोन चैंपियनशिप
24-Oct-2023 10:27 PM 1809
चेन्नई, 24 अक्टूबर (संवाददाता) पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला साउथ जोन चैंपियनशिप 2023 में मंगलवार को हॉकी आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु को 5-0 से हरा कर सब जूनियर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया वहीं सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी कर्नाटक ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया। सब जूनियर महिला वर्ग के फाइनल में हॉकी आंध्र प्रदेश की कप्तान थिरुमालासेट्टी श्री विद्या (7', 20', 23') ने हैट्रिक बनायी जबकि पाटन मुजिया बेगम (35') और कुप्पा तुलसी (45') ने अपने-अपने गोल करके जीत पक्की कर दी। तीसरे/चौथे स्थान के मैच में हॉकी कर्नाटक ने केरल हॉकी को 3-2 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^