आनंदीबेन ने किया स्वामी विवेकानंद की 11 फुट ऊंची प्रतिमा का ऑनलाइन अनावरण
12-Jan-2025 08:32 PM 3507
लखनऊ 12 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तथा राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्थापित युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की 11 फुट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का ऑनलाइन माध्यम से अनावरण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय युवा दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि विश्विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित होना ऐतिहासिक समय के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह प्रतिमा सिर्फ एक मूर्ति नहीं है, ये हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो हमारे आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों ने समाज के सभी वर्गों को नई दिशा दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^