आनंदीबेन ने किया फिल्म ‘लकीरें’ का ट्रेलर लॉन्च
19-Oct-2023 08:50 PM 4095
लखनऊ 19 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सामाजिक विरूपताओं को उकेरने वाली फिल्म ‘लकीरें‘ का ट्रेलर आज यहां राजभवन में लॉन्च किया और ट्रेलर का अवलोकन भी किया। राज्यपाल से फिल्म के कथानक को साझा करते हुए फिल्म निर्देशक, श्री दुर्गेश पाठक ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन तक सीमित नहीं है। वैवाहिक बलात्कार जैसे भयावह विषय पर बनी यह फिल्म विवाह के दायरे में सहमति और घरेलू हिंसा की जटिलताओं को प्रस्तुत कर रही है। यह फिल्म से कहीं अधिक है और सामाजिक बदलाव का आह्वान करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^