आनंद ओझा और काजल राघवानी की फिल्म रण का गाना 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो' रिलीज
03-Jun-2024 02:18 PM 2431
मुंबई, 03 जून (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के राईजिंग स्टार आनंद ओझा और अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म रण का रोमांटिक सांग 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो' रिलीज हो गया है।गाना पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के संगीतकार स्व. धनंजय मिश्रा ने संगीत से सजाया है। गीतकार बिरेंद्र पांडेय हैं।गौरतलब है कि कात्यायन फिल्म्स क्रियेएशन प्रा.लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘रण’ के निर्माता अरुण कुमार मिश्रा हैं।फिल्म रण की कहानी और पटकथा चंद्रपंत ने लिखी है। गीतकार बिरेंद्र पांडेय, कुन्दन प्रीत हैं। संगीत स्व० धनंजय मिश्रा का है। छायांकन महेश पौडेल का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, गमवीर बिस्ता, रामजी लामिछाने हैं। फिल्म के एडिटर अर्जुन जीसी हैं। वीएफएक्स सत्यम राणा, ट्रेलर एडीटिंग साहिल खान ने किया है। प्रोडक्शन डिजाइनर करण सिंह हैं। पोस्टर डिजाइनर नरशु दादा और सत्यम राणा हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक सुयोग सोतांग, मिक्सिंग मुकेश शाह ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार आनंद ओझा, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, देव सिंह, सी पी भट्ट, अयाज खान, नरेंद्र खडका, हर्षित श्रीवास्तव, वंदना पांडेय, दिव्यांश, अरुण कुमार मिश्रा हैं। इस फ़िल्म का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^